सरगुजा
संस्कृति गुप्ता बनी डॉक्टर
27-Mar-2024 7:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बतौली, 27 मार्च। नगर की बेटी संस्कृति गुप्ता एमबीबीएस डॉक्टर बन गई हैं। पिछले दिनों स्व. बलीराम कश्यप मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में डॉक्टर की उपाधि भव्य कार्यक्रम में दी गई।
इस अवसर पर पिता अशोक कुमार गुप्ता, माता रीना गुप्ता और भाई सिद्धान्त गुप्ता शामिल हुए। डॉ. संस्कृति गुप्ता भाजपा नेता अशोक कुमार गुप्ता की बेटी हंै। वर्ष 2018 बैच की संस्कृति गुप्ता के एमबीबीएस पूर्ण कर डॉक्टर बनने पर परिवार तथा नगरवासियों में हर्ष व्याप्त है। सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे