सरगुजा
युवक ने की खुदकुशी
20-Mar-2024 3:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लखनपुर, 20 मार्च। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांजा के आश्रित राजाकटेल सीमा पर एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शंकर पड़ो (30) ग्राम लोसगी पंडरी पानी अपने घर से कुछ दूर ग्राम पंचायत मांजा के राजाकटेल मुहल्ले में स्थित एक साल पेड़ में लुंगी का फंदा बना फांसी लगाकर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात खुदकुशी कर ली।
मंगलवार को उसके परिजनों ने इसकी सूचना थाना लखनपुर को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए युवक के शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और दो-तीन दिनों से लगातार नहीं सोया था। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच करने जुटी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे