सरगुजा
स्टेडियम ग्राउण्ड से बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार
15-Mar-2024 9:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,15 मार्च। स्टेडियम ग्राउण्ड से मोटर सायकल चोरी करने वाले एक युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के पास से चोरी की मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद कर ली है।
पुलिस के मुताबिक संदीप कुमार निवासी भैयाथान हाल मुकाम गांधीनगर, अम्बिकापुर जो कि 25 फरवरी की शाम स्टेडियम ग्राउण्ड के बाहर बाइक खड़ा कर टहलने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर आरोपी की पता-तलाश की जा रही थी।
मुखबिर से ज्ञात हुआ कि आरोपी रोहित सिंह पावले कोरबा द्वारा एक संदिग्ध वाहन उपयोग किया जा रहा है, जिसे पकडक़र पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से गवाहों के समक्ष चोरी गई मोटर सायकल जब्त कर संबंधित आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे