सरगुजा
गेहूं के साथ गांजा की खेती, जमीन मालिक गिरफ्तार
14-Mar-2024 9:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,14 मार्च। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोसंगी में गेहूं खेती में गांजा की फसल उगाने पर पुलिस ने जमीन मालिक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तारिणी कुमार प्रजापति साकिन बंधा थाना लखनपुर के स्वामित्व का खेत में गेहंू की फसल लगा है, गेहूं फसल की ऊंचाई करीब 2 फीट जिसमें बालियां लगी हुई है, खेल के बीच में गांजा का पौधा तलाश करने पर मिला। मादक पदार्थ गांजा को पौधा बरामद 21 नग की पहचान कराई गई। गांजा पौधे के पत्तियों को देखकर तथा सूंघकर गांजा का पौधा होना बताया गया। मौके पर आरोपी के अधिपत्य से गांजे का पौधा 21 नग बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (क) एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर विवेचना में लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे