सरगुजा

मवेशियों को बूचडख़ाना ले जाते 2 गिरफ्तार
13-Mar-2024 8:17 PM
मवेशियों को बूचडख़ाना ले जाते 2 गिरफ्तार

अंबिकापुर, 13 मार्च। सरगुजा पुलिस ने मवेशियों को बूचडख़ाना ले जाते 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी केदमा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 रास मवेशी एवं 2 नग डंडा बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी युगेश्वर यादव कुमडेवा ने चौकी केदमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 मार्च को प्रार्थी को ग्राम पंचायत सायर के सरपंच सरजू सिंह ने फ़ोन कर बताया कि रामप्रसाद मझवार एवं विजय कुमार मवेशियों को क्रूरता पूर्वक मारते पीटते भूखे प्यासे पैदल हांकते हुए बुचडख़ाना की ओर ले जा रहे हैं, जिन्हें रोककर रखा गया है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर रवाना होकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकडक़र पूछताछ की गई।  आरोपियों द्वारा अपना नाम रामप्रसाद मझवार,विजय कुमार दोनों निवासी मतरिंगा का होना बताये।

आरोपियों के कब्जे से 15 रास मवेशी एवं 2 नग डंडा जब्त किया गया। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर मविशियों कों क्रूरता पूर्वक मारते पीटते हुए पैदल हाकते हुए बूचडख़ाना ले जाना स्वीकार किया गया।  आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट