सरगुजा

मेला देखने गई युवती से रेप, आरोपी बंदी
10-Mar-2024 8:25 PM
मेला देखने गई युवती से रेप, आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 10 मार्च।
मेला देखने गई युवती से रेप का मामला सामने आया है। धौरपुर पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार 9 मार्च को प्रार्थिया ने थाना धौरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि  संजय दास एवं अन्य परिचितों के साथ वह झखरी बरडीह में आयोजित मेला देखने गयी हुई थी। वापस घर आते समय संजय दास ने प्रार्थिया को अकेला पाकर रेप किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना धौरपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी संजय दास की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की।  आरोपी ने अपना नाम संजय दास होना बताया। आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


अन्य पोस्ट