सरगुजा
कार-बाइक में भिड़ंत, एक मौत
06-Mar-2024 9:08 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जरही/भटगांव, 5 मार्च। मंगलवार की सुबह अंबिकापुर-जरही मार्ग में सोनगरा के पास कार और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कार सवार को हल्की-फुल्की चोट लगी है एवं उसका वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब11 बजे सोनगरा बाजार के थोड़ा आगे, अम्बिकापुर की तरफ से आ रही कार एवं सोनगरा की ओर से अम्बिकापुर की ओर जा रहा मोटरसाइकिल सवार के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।
इस हादसे में भटगांव इमली पारा निवासी किशन सिंह के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे