सरगुजा

अफसरों ने कहा पूर्वजों का आधार कार्ड दिखाओ तब बनेगा जाति प्रमाण पत्र
06-Mar-2024 9:05 AM
अफसरों ने कहा पूर्वजों का आधार कार्ड दिखाओ तब बनेगा जाति प्रमाण पत्र

पीडि़त पहुंचा जनदर्शन

अंबिकापुर, 5 मार्च। पुत्री का स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पिता अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। अधिकारियों ने जब यह कहा किपहले अपने पूर्वजों का आधार कार्ड लेकर आओ, तब पीडि़त पिता ने अधिवक्ता धीरेंद्र शर्मा के साथ आज इसकी शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की है।

पीडि़त पिता ने बताया कि उदयपुर विकासखंड के डॉडग़ाँव ग्राम, मुड़ गाँव  निवासी पीडि़त पिता विक्रम सिंह  की पुत्री का सर्वेसेन्टलमेन्ट होने के पश्चात भी अधिकारी आवेदक की पुत्री का स्थाई जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा तथा बार-बार घुमाया जा रहा है.

आवेदक एक गरीब आदिवासी है. जिसकी पुत्री  कक्षा 12वीं की छात्रा है। तहसीलदार उदयपुर द्वारा अस्थाई जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है, परंतु पिछले चार माह से स्थाई जाति प्रमाण पत्र के लिए घुमाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा बोला जा रहा है कि पूर्वजों का आधार कार्ड दिखाओ तब बना पायेंगे। पीडि़त पिता ने तत्काल उसकी पुत्री का स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग की है।


अन्य पोस्ट