सरगुजा

सार्वजानिक जगहों पर बैठकर शराब पीते 28 गिरफ्तार
02-Mar-2024 9:07 PM
सार्वजानिक जगहों पर बैठकर शराब पीते 28 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 2 मार्च। सार्वजानिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने वालों पर सरगुजा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 16 प्रकरणों में 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में 20 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने शहर एवं विभिन्न स्थलों पर  दबिश देते हुए शराबियों को पकड़ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

आरोपियों से पूछताछ में अपना नाम शिव कुमार जायसवाल, दीपक कुमार जायसवाल, कौशल कुमार कौशिक, मेहताब शाह, कुंज बिहारी सोनी, संतोष सोनी, सत्यम गुप्ता, अब्दुल वाहिद, विशाल गुप्ता, रोशन जायसवाल, लक्ष्मण यादव, अजय यादव, रामाप्रसाद यादव, राजेश कुमार सिदार, जितेन्द्र राजवाड़े, विनय कुमार साहू, सुरेश शंकर,  किशन महापात्र,  मनी विश्वकर्मा, विपुल विश्वास, शुभांकर सरकार, विशाल सरकार, नीरज यादव, सुजीत मण्डल , अनिल कुमार, जीवन प्रकाश, अजीत कुमार यादव, आयुष सारथी  का होना बताया।

पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध 36 (च) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की ।


अन्य पोस्ट