सरगुजा
पीएम विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे संवाद
23-Feb-2024 8:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पीजी कॉलेज हॉकी ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
अंबिकापुर, 23 फरवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के संदर्भ में प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम के तहत 24 फरवरी को अंबिकापुर पीजी कॉलेज हॉकी ग्राउंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विधानसभावार आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन सीतापुर विधानसभा अंतर्गत मैनपाट महोत्सव स्थल और लुण्ड्रा विधानसभा अंतर्गत डडगांव पंचायत में भी किया जाएगा।
राज्य आधारित विशेष विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे छत्तीसगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 24 फरवरी को किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे