सरगुजा
लखनपुर, 15 फरवरी। बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम अमगसी में खेमचंद केवट ग्राम अमगसी करीब 4 बजे महुआ पेड़ पर सूखी लकड़ी काटने चढ़ा था। एकाएक युवक का पैर पेड़ से फिसल गया।
युवक अपना संतुलन खो दिया और पक्की सडक़ पर सिर के बल गिर पड़ा। परिजनों ने घायल युवक को निजी वाहन से फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर लाया, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे मामले में परमिला सिंह पति पन्नालाल ग्राम केवरा तहसील पारा अपने कुआं के पास बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसल गया और कुएं में गिर गई। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस सूचना पर घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
दोनों मामलों में मर्ग सदर कायम कर पंचनामा कार्रवाई में लिया है।