सरगुजा
तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि
15-Feb-2024 2:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,15 फरवरी। बुधवार को सरगुजा के सीतापुर व मैनपाट में मेघ गर्जना व तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। जिससे सडक़ें और पहाडिय़ां बर्फ से ढक गई।
ओलावृष्टि और बारिश ने पूरे वातावरण में ठंडक घोल दी। मैनपाट सहित कई अन्य क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि काफी देर तक हुई। इतनी तेज रफ्तार से ओले गिरे कि जमीन पर बर्फ की परत बिछ गई। ओलावृष्टि के कारण तापमान में भी तेजी से गिरावट आई है। हवाओं में ठंडक महसूस की जा रही है।
दूसरी ओर अंबिकापुर वह आसपास के इलाके में देर शाम भी तेज बारिश होती रही। बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ तेज हवा भी चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण ठंड और बढ़ेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे