सरगुजा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित, राहुल दिल्ली रवाना
13-Feb-2024 7:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 13 फरवरी। नगर के कला केंद्र मैदान में आयोजित आम सभा के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अचानक स्थगित हो गई है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में किसानों के आंदोलन में उपजे विवाद के बाद राहुल व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को दिल्ली निकलना पड़ रहा है।
अंबिकापुर में आम सभा के बाद राहुल गांधी की यह यात्रा बलरामपुर जिले की ओर रवाना होने वाली थी, अचानक यात्रा स्थगित कर दी गई।
बलरामपुर के बाद यात्रा झारखंड राज्य में प्रवेश करने वाली थी। यात्रा फिर दुबारा कब शुरू होगी, इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है।
बहरहाल राहुल गांधी अंबिकापुर दरिमा एयरपोर्ट से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के साथ दिल्ली के लिए रवाना होने निकल गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे