सरगुजा
पिकअप की ठोकर से वृद्ध की मौत
02-Feb-2024 9:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 2 फरवरी। आज एक बुजुर्ग को अज्ञात पिकअप वाहन का चालक ठोकर मारकर भाग गया। स्वजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक भाथुपारा अंबिकापुर निवासी धनेश्वर राम )75 वर्ष) शुक्रवार को अलसुबह साइकिल लेकर रोजाना की भांति घूमने के लिए निकला था। रिंग रोड में परपल होटल के पास अज्ञात पिकअप का चालक उसे ठोकर मार दिया।
आसपास के लोगों में वृद्ध को पड़े देखकर पहचाना और उसके स्वजन को इसकी सूचना दी। संजीवनी 108 से वृद्ध को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक के द्वारा जांच के बाद मृत घोषित करने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे