सरगुजा
पूर्व मंत्री अमरजीत के करीबियों के घर आयकर छापे
02-Feb-2024 8:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,2 फरवरी। पूर्व मंत्री अमरजीत के करीबी अटल यादव व राजीव अग्रवाल के घर भी आयकर की टीम ने दबिश दी।
पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत व उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम लगातार छापे मार रही है। पूर्व मंत्री के पीए रहे राजेश वर्मा, करीबी एसआई रुपेश नारंग, फ्रैंकलीन टोप्पो, इंजीनियर प्रमोद टोप्पो के बाद गुरुवार की रात आईटी की टीम ने मैनपाट के कांग्रेसी नेता व गौ सेवा आयोग के सदस्य अटल यादव के घर छापा मारा। वहीं शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस नेता व लकड़ी कारोबारी राजीव अग्रवाल तथा सीए एचएस जायसवाल के अंबिकापुर स्थित निवास व कार्यालय पर भी टीम ने दबिश दी। टीम द्वारा सभी से पूर्व मंत्री व उनकी संपत्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे