सरगुजा

राहत सेवा समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता ने किया अस्पतालों में कंबल वितरण
27-Jan-2024 8:53 PM
राहत सेवा समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता ने किया अस्पतालों में कंबल वितरण

अंबिकापुर, 27 जनवरी। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री व राहत सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने अंबिकापुर नगर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं जीवन ज्योति अस्पताल में जरूरतमंद 30 लोगों को गर्म कपड़ा कंबल का वितरण किया।

श्री गुप्ता ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण अभियान के रूप में चलाया जा रहा है,जब तक सरगुजा में कड़ाके की ठंड पड़ेगी वे अस्पतालों वह रैन बसेरा, फुटपाथ में जाकर लोगों को जरूरत के हिसाब से गर्म कपड़े का वितरण करते रहेंगे।

श्री गुप्ता ने यह भी बताया कि शहर में कहीं भी किसी को जरूरत हो तो उन्हें मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं,वह तत्काल कंबल वह अन्य जरूरत की चीज उपलब्ध करायेंगे। इसके पूर्व मनोज गुप्ता कई सामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर लोगों की मदद करते आए हैं।

उन्होंने शहर के युवाओं व लोगों से अपील की है कि जहां भी उन्हें कोई जरूरतमंद दिखाई पड़े, जिनके पास गर्म कपड़ा उपलब्ध नहीं है, उन्हें सूचित करें वह उन्हें तत्काल उपलब्ध करायेंगे।


अन्य पोस्ट