सरगुजा

2 लाख की ठगी, 3 बंदी
27-Jan-2024 8:51 PM
2 लाख की ठगी, 3 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,27 जनवरी। भूमि विक्रय करने के नाम पर आर्थिक लाभ प्राप्त करने कूटरचित अनुबंध तैयार कर  ठगी के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दूसरे की जमीन को अपना बताकर कूटरचित अनुबंध तैयार कर प्रार्थी से 230000/- रुपये नगद की ठगी की थी।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी अमीर हमजा अंसारी अम्बिकापुर द्वारा थाना कोतवाली आकर लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया कि प्रार्थी पेशे से टेलर हैं और टेलरिंग कार्य कर अपना जीवन निर्वाह करता हैं, कि मोजीब अंसारी, मो. हासिम उफऱ् बुधु एवं मो.मुर्तजा तीनों निवासी अंबिकापुर द्वारा प्रार्थी को घुटरापारा स्थित भूमि को दिखाकर 230000/- रुपये में 2 डिसमिल जमीन विक्रय करने की बात बताई गई।

 प्रार्थी द्वारा उक्त रकम की व्यवस्था कर कोर्ट में आकर प्रार्थी एवं आरोपियों के मध्य अनुबंध तैयार किया गया। अनुबंध में आरोपियों द्वारा छलपूर्वक खसरा नंबर और रकबा नंबर नहीं लिखा गया था। प्रार्थी द्वारा अनुबंध पश्चात ही जमीन रजिस्ट्री हेतु आरोपियों को बोला गया। आरोपी जमीन रजिस्ट्री की बात से टाल मटोल करने लगे। प्रार्थी कों शंका होने पर उक्त जमीन के सम्बन्ध में पता करने पर उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर होना पाया गया,। आरोपियों द्वारा उक्त दूसरे की जमीन को अपना बताकर कूटरचित जानते हुए भी अनुबंध तैयार कर धोखाधड़ी कर 230000/- की ठगी प्रार्थी से की गई।

आरोपियों की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर दूसरे की जमीन को अपना बताकर कुटरचित अनुबंध तैयार कर ठगी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


अन्य पोस्ट