सरगुजा

बलरामपुर में रामविचार - सरगुजा में लक्ष्मी करेंगी ध्वजारोहण
25-Jan-2024 9:55 PM
बलरामपुर में रामविचार - सरगुजा में लक्ष्मी करेंगी ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,/बलरामपुर, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को सरगुजा जिला के अंबिकापुर मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ध्वजारोहण करेंगी, वहीं बलरामपुर जिला मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

अंबिकापुर एवं बलरामपुर में जिला प्रशासन के द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है।


अन्य पोस्ट