सरगुजा

स्कूली बच्चों को बांटे स्वेटर
24-Jan-2024 9:46 PM
स्कूली बच्चों को बांटे स्वेटर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 24 जनवरी। बुधवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला सरगुजा द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुर में स्वेटर और गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष श्री निवास केडिया, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश मंत्री मुकेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल, युवा समाजसेवी अंकित अग्रवाल, महिला सम्मेलन की प्रदेश उपाध्यक्ष  प्रेमलता गोयल, जिलाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल,  कविता अग्रवाल, तरुणा अग्रवाल की उपस्थिति में स्वेटर का वितरण विद्यालय के छात्र-छात्राओं को किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहन स्वागत नृत्य की प्रस्तुति की गई। जिस पर सम्मेलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा नगद 501/-  का पुरस्कार दिया गया। पूर्व में भी विकास अग्रवाल व्याख्याता के द्वारा सामाजिक संगठनों से सामंजस्य बना कर इसी प्रकार के छात्र छात्राओं हेतु उपयोगी कार्यक्रम कराते जाते रहे है।

 विद्यालय की प्राचार्या एम एम एक्का द्वारा अपने उद्बोधन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के समस्त उपस्थित अतिथियों का स्वागत कर गर्म कपड़ों के वितरण से छात्र छात्राओ को होने वाले लाभ के लिए धन्यवाद दिया साथ ही श्री विकास अग्रवाल को उक्त कार्यक्रम हेतु धन्यवाद दिया गया है ।

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों को शिक्षा की आवश्यकता का बोध कराते हुए सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के व्याख्याता योगेन्द्र चौबे ने सभी बच्चों को बालिका दिवस की शुभकामनाए दी गई।

महिला सभा की प्रेमलता गोयल ने बालिकाओं का उत्साह वर्धन करते हुए पढऩे के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन हेतु रामलखन यादव जी को सम्मेलन की तरफ से धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य एम एम एक्का द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

 कार्यक्रम को सफल बनाने में के के सिंह,विजय त्रिपाठी,योगेन्द्र चौबे,अर्जुन सिंह बंजारे, शीला यादव,  नम्रता गुप्ता, बबिता तिवारी, आस्था जयसवाल,  प्रियंका मेहता, स्मृति सिन्हा,  ब्रिजीट कुजूर,  शिवानंद राठौर, राजमणि मिश्रा,  दुर्गानंदन गोंजे एवं संस्था के समस्त छात्र छात्राओं का सहयोग प्राप्त हुआ।


अन्य पोस्ट