सरगुजा
तालाब सौंदर्यीकरण शुरू कराने पार्षद ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, निगम घेराव की चेतावनी
18-Jan-2024 9:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 18 जनवरी। पार्षद दीपक मिश्रा ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर केना बांध तालाब का सौंदर्यीकरण शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है। एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं कराने की स्थिति में वार्डवासियों के साथ निगम घेराव की चेतावनी भी दी है।
निगम आयुक्त को ज्ञापन के माध्यम से पार्षद ने अवगत कराया कि महात्मा गाँधी वार्ड क्र. 20 में तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य 52.00 लाख रुपये की लागत से कराया जाना है, विगत 3 माह से ज्यादा व्यतीत हो चुका है, परंतु आज तक कार्य प्रारंभ नहीं किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप तालाब में जलकुंभी भर गया है, एवं तालाब के पानी के बदबू से लोगों का जीना दूभर हो गया है।
पार्षद ने एक सप्ताह के भीतर तालाब सौंदर्यीकरण प्रारंभ नहीं कराया गया तो समस्त वार्डवासी के साथ निगम कार्यालय का घेराव की चेतावनी दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे