सरगुजा

अम्बिकापुर की हिमांशी बनी सिविल जज, टॉप टेन में 6वां स्थान
12-Jan-2024 8:44 PM
अम्बिकापुर की हिमांशी बनी सिविल जज, टॉप टेन में 6वां स्थान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 12 जनवरी। नगर के संगम चौक की रहने वाली हिमांशी अब जज बन गई है। उसने टॉप टेन में 6वां स्थान प्राप्त किया है। हिमांशी की सफलता से परिवारजनों में खुशी व्याप्त है और हर कोई हिमांशी और उनके परिवार को शुभकामनाएं दे रहा है।

शुरू से मेधावी रही हिमांशी ने अपनी पढ़ाई अम्बिकापुर में ही रहकर की, जबकि एलएलबी की डिग्री गुरुघासीदास विश्वविद्यालय से हासिल की। एलएलबी की डिग्री लेने के बाद हिमांशी ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है।

हिमांशी संगम चौक के रहने वाले घनश्याम सर्राफ की बेटी हैं, जबकि उनकी माँ का नाम लीना सर्राफ है। हिमांशी ने सफलता का श्रेय ईश्वर को देने के साथ ही माँ- पिता समेत पूरे परिवार और गुरुजनों को दिया है।

 गौरतलब है कि सिविल जज की परीक्षा में हजारों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से करीब 150  अभियार्थी इंटरव्यू तक पहुंचे थे, जहां बेहतर प्रदर्शन करते हुए हिमांशी ने ये मुकाम हासिल किया है।


अन्य पोस्ट