सरगुजा
24 क्विंटल अवैध धान जब्त
10-Jan-2024 9:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 10 जनवरी। खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 24 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि खाद्य विभाग मण्डी एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा गत दिवस मंगलवार को भि_ीकला मां शीतला राईस मिल के सामने एक सफेद पिकअप क्रमांक यूपी 64 एटी 9094 खड़ा पाया गया जिसकी संदिग्ध पाए जाने पर जांच की गई। जांच के समय वाहन चालक अथवा मालिक मौके पर उपस्थित नहीं पाये गये।
उन्होंने बताया कि उक्त वाहन में 60 बोरी धान जिसका वजन 24 क्विंटल अनुमानित पाया गया है। उक्त धान अवैध रूप से भरा पाया गया। जिसे जब्त कर थाना मणिपुर, अम्बिकापुर के सुपुर्दगी में दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे