सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 31 दिसंंबर। रविवार तडक़े एनएच-43 पर बगीचा थाना क्षेत्र के गोधा के पास सडक़ हादसे में कांग्रेस नेता व पार्षद की मौत हो गई, वहीं पत्नी-पुत्र समेत 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। घटना से आईटीआई कॉलोनी में शोक का माहौल है।
नगर पंचायत बिश्रामपुर के वार्ड क्रमांक चार के पार्षद व कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा रवि (45 वर्ष) कार सीजी 29 ए 3202 से पुत्र के इलाज के सिलसिले में रांची जा रहे थे । कार में उनकी पत्नी, पुत्र व एक अन्य रिश्तेदार सवार होकर मध्यरात्रि एक बजे घर से निकले थे।
बगीचा थाना क्षेत्र के गोधा के पास उनकी कार घने कोहरे के कारण सडक़ किनारे उतर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चला रहे गंगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी का कंधा व बच्चे का पैर फैक्चर हो गया है, वहीं कार में सवार रिश्तेदार तिलकधारी उर्फ लाला को भी चोटें आई है।
घटना तडक़े 3.30 बजे भोर की बताई गई है। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, वहीं पार्षद गंगा के शव को पीएम पंचनामा उपरांत बिश्रामपुर लाया गया, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पार्षद गंगा के एक पुत्र व एक पुत्री हैं। हंसमुख व मिलनसार क्षवि के धनी गंगा रवि की मौत से नगरवासी स्तब्ध है।
झपकी व कोहरा बना हादसे का कारण
बताया जा रहा है कि कांग्रेसी पार्षद ही कार चला रहे थे। कार चलाने के दौरान इलाके में हल्का कोहरा छाया हुआ था। इस बीच उन्हें अचानक झपकी आने की बात भी कही जा रही है। कार हादसे में पार्षद की मौत से उनके परिजनों व विश्रामपुर क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं में शोक का माहौल है।