सरगुजा

भाजपाइयों संग ग्रामीणों ने सुनी मन की बात
31-Dec-2023 9:42 PM
भाजपाइयों संग ग्रामीणों ने सुनी मन की बात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 31 दिसंंबर। आज मन की बात की 108 वीं कड़ी भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष की उपस्थिति में ग्राम मानिक प्रकाशपुर के लोगों के बीच सुनी गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विभिन्न क्षेत्र व बिंदुओं पर सारगर्भित जानकारियां प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि जो देश इनोवेशन को महत्व नहीं देता, उसका विकास रुक जाता है। भारत का सामथ्र्य बहुत प्रभावी है और हमें इससे संकल्प और प्रेरणा लेनी है। मोटे अनाज की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए कहा कि भारत के प्रयास से ही 2023 को इंटरनेशनल ईयर आफ मिलेट्स चुना गया।

 मन की बात समाप्त होने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। केंद्र सरकार द्वारा चल रही योजनाओं का आम जन के जीवन में बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

कार्यक्रम को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल तिवारी व संचालन हीरासाय राजवाड़े ने  किया। कार्यक्रम के अंत में सोशल मीडिया कार्यकर्ता लकी सोनी द्वारा 20 कार्यकर्ताओं के मोबाइल पर नमो ऐप डाउनलोड कराया गया।

इस अवसर पर मतदान केंद्र अध्यक्ष उमेश्वर राजवाड़े,महेंद्र मित्रा,धनसु, मंदीप, महाजन, उजित, आरिफ,धर्मपाल,करण आशु, जागेश्वर, जोगेश, भीखम,सोनू,प्रदीप मित्रा, आकाश, रोशन, हरिपाल, हीरालाल, बीरबल सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट