सरगुजा

मिनी ट्रक-बाइक भिड़ंत, 2 मौतें
29-Dec-2023 9:05 PM
मिनी ट्रक-बाइक भिड़ंत, 2 मौतें

जाम खुलवा रहे एएसआई को बाइक ने मारी टक्कर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर/बतौली, 29 दिसंंबर। सरगुजा के बतौली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सेदम पुलिया के समीप  मिनी ट्रक (छोटा हाथी) और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सडक़ पर गिरे बाइक सवार एक युवक को ट्रक ने रौंदा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी अंबिकापुर अस्पताल में मौत हो गई।

हादसे के बाद सडक़ पर जाम लग गया था, जिसे खुलवाने गए एएसआई शुभमन कौशिक को एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। जिससे एएसआई के चेहरे और दाहिने पैर में चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

 बाबूलाल उरांव और जयमल शांतिपारा से अपने घर बाइक से मंगारी जा रहे थे। तभी सीतापुर तरफ से आ रही छोटा हाथी क्रमांक  सीजी 15 ओ क्यू 4632 से सेदम पुलिया के समीप शाम 6.30 बजे आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों सडक़ की ओर गिर गए।

सीतापुर की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक एल एल 01 2099 ने बचाते-बचाते भी बाबूलाल को रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल उसके दोस्त की मिशन अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद छोटा हाथी के ड्राइवर और खलासी मौके से भाग गए।

राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में तेज रफ्तार वाहन से मौत का सिलसिला जारी है, पिछले दो दिनों से बतौली में सडक़ हादसा से चार लोगो की मौत हो गई है।

अस्पताल में एंबुलेंस

की कमी

गंभीर रूप से घायल जयमल  को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली से जिला अस्पताल भेजने के लिए प्राइवेट वाहन का उपयोग किया गया। अस्पताल में एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं था, 108 एम्बुलेंस भी उपलब्ध नहीं था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस तो है, परन्तु वह बुरी तरह कंडम स्थिति में है। पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था, उस समय भी एम्बुलेंस की समस्या सामने आई थी, परन्तु अब तक इस पर कोई  कार्रवाई नहीं हुई है।


अन्य पोस्ट