सरगुजा

स्मार्ट लाइब्रेरी व रीडिंग रूम का काम जल्द शुरू हो-आदित्येश्वर
27-Dec-2023 8:04 PM
स्मार्ट लाइब्रेरी व रीडिंग रूम का काम जल्द शुरू हो-आदित्येश्वर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 27 दिसंंबर। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा अम्बिकापुर में नालन्दा परिसर के तर्ज पर घोषित स्मार्ट लाइब्रेरी एवं रीडिंग रूम का काम जल्द शुरू कराने की मांग की है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर कहा कि रायपुर में नालंदा परिसर के तर्ज पर एक और लाइब्रेरी निर्माण की बात समाचार माध्यमों से सामने आई है। पिछली सरकार में 22 अगस्त 23 को तत्कालीन मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने तब के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की पहल पर अम्बिकापुर में युवाओं की मांग पर प्रतियोगी  प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए नालंदा परिसर स्मार्ट लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की थी।

 इसे ध्यान में रखते हुए  रायपुर की तर्ज पर सरगुजा के युवाओं की मांग पर ध्यान देना आवश्यक है।

स्मार्ट लाइब्रेरी बनने से सरगुजा के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से अनुकूल पुस्तकें एवं अन्य संसाधन मिल सके। उन्होंने पूर्व की घोषणा अनुरूप  इस सबन्ध में अग्रिम कार्यवाही यथाशीघ्र शुरू करने की मांग की है।


अन्य पोस्ट