सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 27 दिसंंबर। लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोतका जमातीपारा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कोरिया की टीम विजयी रही।
मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू,सौरभ अग्रवाल,भाजपा महामंत्री मदन सिंह,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश्वर रजवाड़े ,जनपद सदस्य कुन्ती दास, शक्तिकेंद्र प्रभारी लालजीत पैकरा की उपस्थिति में कोरिया और टुरीपातरा के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें कोरिया की टीम विजयी रही।
विजेता टीम को मुख्य अतिथि के द्वारा सात हजार रुपये एवं शील्ड, मैडल देकर सम्मानित किया गया,वहीं उप विजेता को 5 हजार रुपए एवं शील्ड मैडल दी गई। साथ ही पोतका और जमतीपारा की बालिकाओं ने कबड्डी प्रतियोगिता का भाग लिया जिसमें पोतका पारा के बालिकाओं ने विजेता रही,उनको भी मुख्य अतिथियों ने पैसा और शील्ड मैडल देकर सम्मानित किया।
सौरभ अग्रवाल ने बालिकाओं और खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए पूरे क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के बात कही। महेश्वर रजवाड़े ने संचालन किया ।