सरगुजा

लाटरी लगने के नाम पर झांसा देकर ठगी, आरोपी एमपी से बंदी
26-Dec-2023 8:15 PM
लाटरी लगने के नाम पर झांसा देकर ठगी, आरोपी एमपी से बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 26 दिसंबर। लाटरी लगने के नाम पर झांसा देकर ठगी करने के मामले में संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया। आरोपी से नगद 1,80,000 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थिया सुखमनिया पैकरा इमलीटिकरा ने थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 दिसंंबर को प्रार्थिया को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर जिओ नंबर पर 25 लाख रुपये एवं 01 गाड़ी का लॉटरी लगने की बात बोलकर झांसे में लेकर अलग अलग किस्तों में कुल 180000/- रुपये की ठगी कर ली गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर  आई. टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के सम्बन्ध में साइबर सेल से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर संयुक्त पुलिस टीम को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए   सतना मध्यप्रदेश रवाना किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी की  तलाश कर पूछताछ की। आरोपी द्वारा अपना नाम अनुपम पटेल (24 वर्ष) मरकरा थाना रामनगर जिला मैहर मध्यप्रदेश का होना बताया।

 आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर ठगी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से ठगी गई रकम 180000/-रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 41 (ए) सी.आर.पी. सी.के निहित प्रावधानो के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट