सरगुजा

महा गिरजाघर में विशेष प्रार्थना, प्रभु यीशु जन्म के जश्न में डूबा मसीही समाज
25-Dec-2023 8:31 PM
महा गिरजाघर में विशेष प्रार्थना, प्रभु यीशु जन्म के जश्न में डूबा मसीही समाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 25 दिसंंबर। प्रभु यीशु के जन्म क्रिसमस के अवसर पर अंबिकापुर के नवापारा स्थित महा गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। रात्रि 10 बजे से समस्त धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए, जो देर रात तक चले। रात 12 बजे यीशु के जन्म के साथ ही चर्च के घंटे बज उठे।

  चरनी आशीष के सांथ धार्मिक अनुश्ठान की शुरुवात हुई।  सरगुजा धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष बिशप डॉक्टर  अंतोनीस  बड़ा की अगुवाई में विकर जनरल फादर विलियम उर्रे व फादर जार्ज ग्रे कुजूर ने समस्त धार्मिक अनुष्ठान मिस्सा पूजा सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर समुदाय को संबोधित करते हुए अपने संदेश में बिशप डॉ. अंतोनिस बड़ा ने कहा कि दुनिया के कई देशों में आज युद्ध के बीच हिंसा,घृणा, खौफ और तानाशाही का बोलबाला है। रूस व यूक्रेन के लोग अपने आप को येशु के अनुयायी मानते हैं लेकिन उनके अंदर के ख्रीस्तीय संस्कार मर चुके हैं। फिलिस्तीन व इस्राइल के बीच संघर्ष व युद्ध के कारण मानवता वहां कराह रही है येशु का संदेश यहां अर्थहीन हो चुका है।

मणिपुर के लोग आज भी तनावपूर्ण जिंदगी जी रहे हैं।ये देश घृणा व दुश्मनी के दलदल में फंसकर अंधकारमय हो चुके हैं। आइए हम सब मिलकर बेतलहेम के गौशाले में जन्मे चर्नी में लेटे प्रभु येशु मसीह की महत्ता और उनके संदेश को ग्रहण करें।  सुसमाचार का वाचन फ़ादर विलियम उर्रे ने किया।

इस दौरान पारा टोला से आये समाज के मती मिंज व सुषमा लकड़ा ने बाइबील के पवित्र पाठ का वाचन कर येशु के संदेशों को दिया।

रात्रि प्रार्थना सभा के दौरान फा.अनुरंजन व फ़ा. जॉन की अगुवाई में युवक-युवतियों  के द्वारा अनुष्ठान के बीच-बीच में भक्तिमय गीतों से ऐसा समा बांधा कि लोग भक्तिमय गीतों में रम गए। कार्यक्रम के अंतिम चरण में परम प्रसाद का वितरण व बालक यीशु का चुंबन किया गया ।

कार्यक्रम  के दौरान लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज,नगर निगम के महापौर डॉ. अजय तिर्की,  फा. ज्ञान लकड़ा,फा. पीटर, राजेन्द्र तिग्गा, अरुण मिंज, भानु,राजेश टोप्पो, फादर अविरा, हॉली क्रास, उर्सुलाइन, संत अन्ना, मिशनरीज आफ चैरिटी सिस्टर्स व बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग मौजूद थे।


अन्य पोस्ट