सरगुजा

नशीली इंजेक्शन संग 2 गिरफ्तार
24-Dec-2023 9:16 PM
नशीली इंजेक्शन संग 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 24 दिसंंबर। प्रतीक्षा बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र ने नशीली इंजेक्शन बिक्री के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 400  नशीली इंजेक्शन कुल कीमती 2 लाख रुपये बरामद किया गया।

रविवार को पुलिस टीम को मुखबिर सूचना मिली कि बस स्टैंड निगम काम्प्लेक्स के पीछे सूनसान जगह में दो युवक बबलू और मोनू मोटरसायकल पर बैठकर नशीली इंजेक्शन की तस्करी कर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

 पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर संदेहियों की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की। संदेहियों ने अपना नाम घनश्याम यादव उफऱ् बबलू (32 वर्ष) गुदरी चौक अम्बिकापुर, राकेश सिंह उर्फ़ मोनू (33 वर्ष) जनपदपारा  अंबिकापुर का होना बताये।

संदेहियों की तलाशी लेने पर 400 नशीला इंजेक्शन कुल किमती लगभग 2 लाख रुपये बरामद किया गया। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने से थाना कोतवाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।


अन्य पोस्ट