सरगुजा
आईजी को सौंपा ज्ञापन, कहा पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 23 दिसंंबर। डेढ़ साल से ज्यादा समय से लापता बेटे की तलाश कर रही मां ने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। पीडि़ता ने रोप लगाते कहा कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
बिलासपुर चौक लक्ष्मीपुर मठपारा निवासी अनिता खलखो पति फोड्रिक खलखो (55 वर्ष) ने बताया कि उसका पुत्र अरमान खलखो जो कि रॉयल बस अम्बिकापुर से रायपुर में हेल्पर का पिछले 2 वर्षों से काम कर रहा था। गत 3 मार्च वर्ष 2022 को बस से अम्बिकापुर से रायपुर गया था। बस ड्रायवर दिनेश यादव ने बताया कि अरमान रायपुर तक मेरे साथ गया और मैं सोने चला गया। वह खाना खाने अकेला कैन्टीन चला गया और वापस नहीं आया। ड्राइवर घर में रोज-फोन करता था, लेकिन जब से घटना घटित हुई तब से आज तक कोई फोन नहीं किया।
घटना के बाद से पुत्र का मोबाइल भी बंद है। पुत्र के गम हो जाने की रिपोर्ट पीडि़त मां ने मणिपुर चौकी में दर्ज कराई थी। पीडि़त मां का आरोप है कि थाना द्वारा उसे कुछ भी पावती के रूप में रिपोर्ट की प्रति नहीं दिया गया है और न ही पुलिस द्वारा अभी तक कोई जांच नहीं किया जा रहा है। पीडि़ता ने पुत्र की तलाश करने की मांग की है।