सरगुजा
अंबिकापुर, 21 दिसंंबर। दोपहिया वाहन चोरी में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दोपहिया बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी परषोत्तम दास नवागढ़ ने थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 16 दिसंंबर को प्रार्थी अपने दोपहिया वाहन को अपने घर के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया था, कुछ देर बाद घर के बाहर आकर देखा तो प्रार्थी की दोपहिया अपने खड़ी की हुई स्थान पर नहीं थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विक्रम सारथी नामक युवक एक मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा है। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने संदेही की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की। आरोपी द्वारा अपना नाम विक्रम सारथी उम्र 22 वर्ष साकिन महादेव तालाब के पास श्रीगढ़ अम्बिकापुर का होना बताया।
आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दोपहिया वाहन मौक़े से बरामद किया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं।