सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,16 दिसंबर। विगत 6 वर्षों की भांति इस वर्ष भी मैनपाट तिब्बती धर्मगुरु सोनम जमसो द्वारा लगभग 2100 स्कूली बच्चों को स्वेटर व मिठाई बांटे।
सोनम जमसो मैनपाट की ठंडी को देखते हुए प्रतिवर्ष पहुँचविहीन क्षेत्रों व पिछड़े छात्रों को स्वेटर बांटते हैं। इसी कड़ी में मैनपाट विकासखण्ड के कई स्कूलो में पहुँचकर बच्चों से बातचीत की व उन्हें उपहार दिया। साथ ही शिक्षक, रसोइया, भृत्य को डायरी पेन प्रदान किया ।
वितरण का कार्यक्रम संकुल केंद्र कमलेश्वरपुर से प्रारम्भ कर क्रमश: केसरा संकुल, सरभंजा संकुल, परपटीया संकुल, पैग संकुल, सुपलगा संकुल होते कुनिया संकुल में समाप्त किया गया। हर जगह वितरण करने गई टीमों का स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने आत्मीय स्वागत किया।
वितरण कार्यक्रम के उद्घाटन में सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश तिवारी उपस्थित रहे। वितरण कार्यक्रम में सोनम जमसो लामा के टीम में प्रमुख रूप से कुँचुंग सिरिग्ग, डुंदुप चैपेल,चिमी मैडम के साथ उनकी पूरी टीम सक्रिय रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संकुल समन्वयक देवेन्द्र पाण्डेय,काजेश कुमार घोष अजय श्रीवास्तव, महेश यादव ,कल्पदेव यादव ,कृष्णकुमार यादव,अजय सिंह की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक काजेश कुमार घोष के द्वारा किया गया।