सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,16 दिसंबर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के चौथा राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2023-24 के लिए राज्य स्तरीय टीम तैयार करने विविध विधाओं में खेलों को कराया गया, जिसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सहानपुर लुंड्रा जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ के 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विद्यालय के प्राचार्य श्री यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एक छोटे से कस्बे से जिला संभाग एवं राज्य स्तरीय पड़ावों को पार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होना स्वयं ही नहीं, साथ ही विद्यालय परिवार के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। प्राचार्य सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए योग शिक्षक सुदामा चौहान एवं सभी खिलाड़ी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं ज्ञापित किए।
राष्ट्रीय स्तर पर योग में आकांक्षा, उर्मिला कुमारी, हिमो, अंजुमन, यशवंत कुमार, तीरंदाजी में जोसिका टोप्पो दौड़ एवं खोखो में गीतांजलि नागेश,तवा फेक एवं गोला फेंक में संध्या लकड़ा वॉलीबॉल में शालिनी का चयन हुआ है।