सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,16 दिसंबर। लखनपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह को मूलपद पर स्थानांतरण किया गया।
ज्ञात हो कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह को 30 दिसंबर 2022 को मूलपद अंग्रेजी व्याख्याता शा उ मा विद्यालय शिवनाथपुर विकासखंड सीतापुर स्थानांतरण किया गया था, उसके बाद भी पद पर जमे हुए थे।
अब खेलगढिय़ा योजना के अंतर्गत प्राथमिक मिडिल सभी स्कूलों को मिलाकर 298 स्कूल में स्कूलों में सामान खरीदी में अनियमितता के मामले में कार्रवाई हुई है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी उदयपुर रविकांत यादव को लखनपुर का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
लखनपुर मंडल अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि दिनेश साहू ने कहा कि खेलगाडिय़ा योजना के तहत 2020 में 298 स्कूलों में बच्चों के लिए सामान खरीदी के लिए जो राशि आवंटन मिली थी, आरोप है कि उस राशि मे विकासखंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह के द्वारा करोड़ों का अनियमितता की गई है,जल्द ही इसमें जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।