सरगुजा
सीएचसी का विधायक ने किया निरीक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 16 दिसंबर। अंबिकापुर विधानसभा के विधायक राजेश अग्रवाल लगातार चौथे दिन आज अपने विधानसभा क्षेत्र के उदयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण किया। बीएमओ सहित कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, प्राथमिक उपचार करें, साथ ही साथ कर्मचारी अधिकारी अपने व्यवहार में भी सुधार लाएं। वहीं शव वाहन उपस्थिति नहीं रहने की स्थिति पर तत्काल किराए की वाहन कर शव को परिजनों के सहयोग से घर तक भेजने में सहयोग करें, वाहन में जो भी खर्च लगेगी, उसे विधायक ने खुद देने की बात कही।
अंबिकापुर विधानसभा के विधायक आज लगातार चौथे दिन भी एक्शन मोड पर दिखे और इसी क्रम में क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के उदयपुर विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों से भेंट मुलाकात की गई और व्यवस्था में सुधार करने के कई निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर प्रसव कक्ष में बाथरूम की स्थिति ठीक नहीं होने पर सख्ती से निर्देशित बीएमओ को करते हुए उक्त बाथरूम को जल्द से जल्द सुधार किया जाए, उसी क्रम में अस्पताल एडमिट मरीजों से और उनके परिजनों से भी भेट मुलाकात कर व्यवस्था के बारे में जायजा लिया गया और बीएमओ को सुधार करने की कहा ।
विधायक श्री अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर के बारे में जानकारी लेते हुए यह कहा गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के साथ दुव्र्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मरीजों के परिजनों के साथ अस्पताल के सभी कर्मचारी मधुर संबंध स्थापित करें जिससे स्वास्थ्य की सेवा बेहतर हो सके तथा अन्य विषयों पर भी गंभीरता चरचा करते हुऐ निर्देशित किया गया की मरीजों की भोजन गुणवत्ता तथा मीनू के विपरीत दिखा, जिसे जल्द से जल्द भोजन गुणवत्ता में सुधार किया जाए और भोजन मेन्यू के आधार पर वितरण किया जाए जिससे मरीजों को भोजन अच्छी गुणवत्ता युक्त मिल सके।
और वहीं अंत में बीएमओ बी एन जैंत को निर्देशित करते हुए बताया कि शव वाहन अन्यंत्र दूसरी जगह व्यस्त होने की स्थिति में अलग से किराए की वाहन कर उसके परिजनों के घर में शव को घर तक पहुंचने पर की व्यवस्था बनाई जाए, शुल्क स्वयं विधायक राजेश अग्रवाल द्वारा प्रदान किया जाएगा। किसी प्रकार की स्वास्थ्य को लेकर असुविधा न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। दुर्घटनाग्रस्त मरीज का तत्काल प्राथमिक उपचार किया जाए और समय पर कर्मचारी एवं डॉक्टर उपस्थित रहे, जिससे मरीजों को हरसंभव मदद मिल सके।
निरीक्षण में मुख्य रूप से उदयपुर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, दिनेश साहू, विनोद हर्ष,राधेश्याम ठाकुर, चंद्रबसू यादव, श्रीमती कल्पना भदोरिया, दिनेश बारी, राकेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, आशीष, सचिन, अमित बारी महमूद खान, तरबेज आलम, उपस्थित रहे।