सरगुजा
ठंड बढ़ी, कलेक्टर ने शाला संचालन समय में किया परिवर्तन
14-Dec-2023 9:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर,14 दिसम्बर। कलेक्टर कुंदन कुमार ने जिले में पड़ रही ठंड के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी कर जिले में संचालित होने समस्त शासकीय,अशासकीय, अनुदान प्राप्त प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक,हाई स्कूल,उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शाला संचालन समय में परिवर्तन किया है।
जारी आदेशानुसार शाला संचालन समय दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: 9 से 12:30 बजे तक एवं शनिवार को अपरान्ह 12:45 से 4:15 तक तथा द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार तक अपरान्ह 12:45 से 4:15 बजे तक एवं शनिवार को प्रात: 9 से 12:30 बजे तक रहेगा।
इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: 9:45 से 04:00 बजे तक एवं शनिवार को प्रात: 9 से 12:30 बजे तक संचालित रहेंगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे