सरगुजा

जबरिया बुलडोजर की कार्रवाई गलत -परवेज आलम गांधी
09-Dec-2023 9:50 PM
जबरिया बुलडोजर की कार्रवाई गलत -परवेज आलम गांधी

अंबिकापुर,9 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज आलम गांधी ने शनिवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि शहर में ठेले,गुमटियों के खिलाफ़ अचानक प्रशासन की कार्रवाई से गरीबों का रोज़ी रोटी छिन रही है।

आगे कहा कि गलत तरीक़े से बिना किसी पूर्व सूचना के गऱीब लोगों का रोजग़ार प्रभावित कर उनके पेट में लात मारने का काम ठेला, गुमटी को तोडक़र किया जा रहा है, जबकि छत्तीसगढ़ की जनता ने जनादेश भाजपा के पक्ष में दिया है और अभी तक मुख्यमंत्री का भी चयन नहीं हुआ है। अफ़सर सरकार को ख़ुश करने के लिए अन्यायपूर्ण कार्रवाई कर रहे हैं, जो कि सरासर ग़लत है।

सरकार को चाहिए कि उन गऱीब परिवारों को रोज़ी रोटी के लिए शहर में सही जगह देखकर उनकी उचित ढंग से व्यवस्थापन करें, ताकि उनकी भी रोज़ी रोटी चल सके। कार्रवाई का विरोध नहीं है, कार्रवाई धनाढ्य लोगों पर हो, जो शहर की सडक़ों को जाम कर रहे, दुकान का सामान सडक़ पर लगा रहे हैं, उन पर कार्रवाई करें, उन गरीबों पर नहीं, जो दो वक्त की रोटी के लिए सडक़ पर दुकान लगाते हैं।


अन्य पोस्ट