सरगुजा

पीजी कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन व जागरूकता रैली
06-Dec-2023 3:02 PM
पीजी कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन व जागरूकता रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 6 दिसंबर।
रायपुर ग्रुप के आदेशानुसार और 28 सी.जी. बटालियन एनसीसी रायगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल संतोष रावत के निर्देशानुशार राजीव गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रिजवान उल्ला के संरक्षण एवं महाविद्यालय के एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट पंकज कुमार अहिरवार के मार्गदर्शन में विश्व दिव्यांग दिवस पर राजीव गाँधी पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स द्वारा महाविद्यालय में दिव्यांगजनों से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

तत्पश्चात शासकीय चिकित्सालय नवापारा से पधारे डॉ. श्रीकांत सिंह चौहान के द्वारा दिव्यांगजनों से संबंधित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया जिसमें डॉ. श्रीकांत ने बताया कि यदि दिव्यांगजनो को आधुनिक पद्धति के अनुसार  संसाधन उपलब्ध कराया जाए तो उनकी शारीरिक और मानसिक कमी को दूर करने में काफी हद तक सफलता प्राप्त की जा सकती हैं, और समाज निर्माण में दिव्यांगजनों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा सकती है। 

बताया गया कि महाविद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा दिव्यांगजनों को समाज में सम्मान दिलाने हेतु क्या-क्या प्रयास किये जाने चाहिए, इस विषय पर केंद्रित होकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया और समाज को यह संदेश प्रसारित किया गया कि दिव्यांग व्यक्ति भी समाज में अन्य सामान्य व्यक्तियों की तरह अपना योगदान समाज के विकास में दे सकते हैं। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त एन.सी.सी. कैडेट्स सहित अन्य प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट