सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 30 नवंबर। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के उत्कृष्ट बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रज्ञा मिश्रा का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला बास्केटबॉल टीम में हुआ है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला बास्केटबॉल टीम 73 वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता 3 से 10 दिसंबर तक गुरुनानक स्टेडियम लुधियाना पंजाब में शमिल होंगी।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ महिला बास्केटबॉल टीम का ट्रायल 5 नवंबर भिलाई, दुर्ग में आयोजित किया गया। जिसमें सरगुजा जिला से प्रिया जायसवाल व प्रज्ञा मिश्रा ने ट्रायल दिया। इस ट्रायल में छत्तीसगढ़ प्रदेश से 16 खिलाड़ी का चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ीयों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कैम्प में प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाडिय़ों का चयन हुआ, जिसमें सरगुजा जिला से प्रज्ञा मिश्रा का चयन किया गया।
राजेश प्रताप ने बताया कि प्रज्ञा मिश्रा बचपन से ही एक अच्छी बास्केटबॉल खिलाड़ी थी, बचपन से लेकर कई बड़े प्रतियोगिता खेल चुकी हैं। सब जूनियर, जूनियर स्तर पर कई मेडल जीत चुकी हैं, इसके अलावा 3ङ्ग3 बास्केटबाल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन खिलाड़ी रह चुकी हंै।
प्रज्ञा स्थानीय माता राजमोहनी देवी कन्या महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं। गांधी स्टेडियम के बास्केटबाल ग्राउंड पर नियमित अभ्यास करती हंै। प्रज्ञा मिश्रा को सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ संघ के वरिष्ट पदाधिकारी व संघ के खिलाडिय़ों ने बधाई दी।