सरगुजा

पीडीएस चावल की अफरा-तफरी, खाद्य टीम ने मारा छापा
29-Nov-2023 8:22 PM
पीडीएस चावल की अफरा-तफरी, खाद्य टीम ने मारा छापा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 नवंबर।
शहर में पीडीएस दुकान से मिलने वाले चावल की अफरा-तफरी करने की सूचना पर पहुंचे ख़ाद्य विभाग की टीम ने अरुण ट्रेनिंग कंपनी में छापामार करवाई की।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि अरुण ट्रेडिंग कंपनी में पीडीएस दुकान का चावल ऑटो और अन्य माध्यमों से ट्रेडिंग कंपनी में लाकर बेचा जा रहा है. जिसकी सूचना पर पहुंची। 

खाद्य विभाग की टीम पहुंचने से पहले ही ऑटो चालक सहित चावल बेचने आए लोग फरार हो गए, लेकिन यह तस्वीर कैमरे में कैद हो गई।

 इधर, ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में रखें बोरियों की गिनती कर पंचनामा की कार्रवाई खाद्य विभाग द्वारा की गई है और आगे की जांच जिला प्रशासन के द्वारा करने की बात कही गई है।


अन्य पोस्ट