सरगुजा
बतौली में अमरजीत ने किया डोर-टू-डोर जनसम्पर्क
15-Nov-2023 8:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कहा सीतापुर मेरा परिवार है, मेरा अभिमान है
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर/सीतापुर,15 नवंबर। सीतापुर विधानसभा प्रत्याशी अमरजीत भगत ने बतौली में कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा मत और अपना समर्थन देने के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क किया। जनसम्पर्क में उमड़े जनसैलाब को लेकर श्री भगत ने कहा कि ये लोगों का प्यार और आशीर्वाद है।
श्री भगत ने कहा कि - बतौली का ये जनसैलाब देखकर अभिभूत हूँ, ये आपके द्वारा दिया गया प्यार और आशीर्वाद मेरी ताकत है, आपके लिए मैं हमेशा तत्पर हूँ, सीतापुर मेरा परिवार हैं, मेरा अभिमान हैं, बतौली वासियों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद। आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी के इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए हमेशा ऋणी रहूँगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे