सरगुजा

जनजातीय गौरव दिवस पर कई आयोजन
15-Nov-2023 8:12 PM
जनजातीय गौरव दिवस पर कई आयोजन

अंबिकापुर,15 नवंबर। जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के सभागार में आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और साथ ही अनेक गतिविधियों में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के निदेशक ने बताया कि देश के इतिहास और संस्कृति में जनजातीय समुदायों के योगदान को याद करने के लिए जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है।

साथ ही उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रीय गौरव, वीरता तथा आतिथ्य के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने में आदिवासियों के प्रयासों को मान्यता देने हेतु प्रतिवर्ष जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाता है। 

 गिरीश गुप्ता डीपीओ साक्षरता सरगुजा ने बताया कि मैं देश के महान सपूत, महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा को नमन करता हूँ। 

15 नवंबर की ये तारीख, भारत की आदिवासी परंपरा के गौरवगान का दिन है। 

 जन शिक्षण संस्थान में चित्रकला प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता आदि के माध्यम से जनजातीय गौरव दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के सभी स्टूडेंट समेत स्टाफ की गरिमामय उपस्थिति रहीं।


अन्य पोस्ट