सरगुजा

वामपंथी नेता बासुदेव आचार्य को दी श्रद्धांजलि
14-Nov-2023 9:47 PM
वामपंथी नेता बासुदेव आचार्य को दी श्रद्धांजलि

अम्बिकापुर, 14 नवंबर। वामपंथी नेता, सीटू के भूतपूर्व पदाधिकारी,केंद्रीय कमेटी के पूर्व सदस्य, मजदूर आंदोलन के पूर्व अखिल भारतीय नेता, पूर्व सांसद कॉमरेड बासुदेव आचार्य (81 वर्ष) का 13 नवंबर को निधन हो गया।

कॉमरेड बासुदेव आचार्य का मजदूर, किसान आंदोलन में बहुत अतुल्य योगदान रहा है।  सभी ट्रेड यूनियनों के द्वारा उनके योगदान को याद करते हुए उनको विनम्र श्रद्धांजलि दी।

सीजीएसपीयूई से कॉम. प्रवीण सिंह, कॉम. रघुनाथ प्रधान, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंसेनर कल्याण संघ से कॉम अनंत सिन्हा, एटक से कॉम किरण सिन्हा,आदिवासी एकता महासभा से कॉम बाल सिंह, एस डी आई ई यू से कॉम विवेका नंद, एनएफटीई बीएसएनएल से कॉम त्रिभुवन, सीटू से कॉम जे.एस. सोढ़ी (उपाध्यक्ष,सीटू)एवं कॉम. प्रकाशनारायण सिंह के द्वारा उनके योगदान को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


अन्य पोस्ट