सरगुजा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आज अंबिकापुर में
14-Nov-2023 9:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 14 नवंबर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बुधवार को अंबिकापुर में आम सभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा अपरान्ह 3.30 बजे अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आम सभा को संबोधित कर चुनाव प्रचार करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में आम सभा में उपस्थित होने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे