सरगुजा

भाजपा नेता जय भगवान कांग्रेस में शामिल, अमरजीत ने किया स्वागत
03-Nov-2023 9:00 PM
भाजपा नेता जय भगवान कांग्रेस में शामिल, अमरजीत ने किया स्वागत

अंबिकापुर, 3 नवंबर। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज भाजपा नेता जय भगवान अग्रवाल मंत्री अमरजीत भगत के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के महामंत्री राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन में जय भगवान अग्रवाल ने कांग्रेस ज्वाइन किया।

अमरजीत ने उनका कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर आत्मीय स्वागत किया। राजीव अग्रवाल ने कहा कि जय भगवान के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को फायदा मिलेगा। वह सीतापुर के प्रभावशाली नेता रहे हैं। इस अवसर पर इरफान सिद्दीकी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट