सरगुजा

नकली खोवा और गुणवत्ताहीन मिठाई की बिक्री रोकने दुकानों-होटलों का निरीक्षण, लिए सैम्पल
03-Nov-2023 8:56 PM
नकली खोवा और गुणवत्ताहीन मिठाई की बिक्री रोकने दुकानों-होटलों का निरीक्षण, लिए सैम्पल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 3 नवंबर।
आगामी त्योहारों के मौके पर नकली खोवा तथा गुणवत्ताहीन मिठाई की बिक्री की आशंका से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के समस्त मिठाई दुकानों का सघन निरीक्षण कर मिठाईयों के सैंपल लिए जा रहे हंै। 

मिलावट की आशंका के मद्देनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर देवांगन एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशान्त कुमार तिवारी तथा खाद्य औषधि प्रशासन की टीम द्वारा गत दिवस मेसर्स अंबिका स्वीट्स, प्रतापपुर रोड, अंबिकापुर से कलाकंद एव मेसर्स बैरागी स्वीट्स एण्ड बेकरी, प्रतापपुर रोड, अंबिकापुर से गुलाब जामुन एवं  मेसर्स श्री स्वीट्स एण्ड नमकीन, देवीगंज रोड, अंबिकापुर से रसगुल्ला एवं मेसर्स गवंटिया स्वीट्स, खरसिया रोड, श्रीगढ़ अंबिकापुर से खोवा का नमूना जांच हेतु संकलित किया गया है। 

संकलित कर परीक्षण/ विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर से परीक्षण/ विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम विनियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।


अन्य पोस्ट