सरगुजा
घर में लगी आग, धान सहित घरेलू सामान खाक
02-Nov-2023 9:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
5 लाख के नुकसान की आशंका
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 2 नवंबर। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंधा में घर में आग लग जाने से धान सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गये। पीडि़त ने पांच लाख के नुकसान की आशंका जताई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम करीब 6.30 बजे आबुल पिता फहमद ग्राम बंधा के घर में मोमबत्ती से आग लग गई। इस आगजनी में घर के अन्दर रखे धान, फ्रिज, कूलर, गद्दे पलंग आदि लगभग पांच लाख रुपये तक के सामान जलकर राख हो गए।
आग लगने की खबर तत्काल थाना लखनपुर को दी गई। पुलिस बल ने घटनास्थल पहुंच ग्रामवासियों के सहयोग से आग बुझाने हरसंभव प्रयास किया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझ पाती, सामान जल चुके थे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। किसी जनहानि की खबर नहीं है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे