सरगुजा

नशीली कफ सिरपके साथ तस्कर गिरफ्तार
22-Oct-2023 10:02 PM
नशीली कफ सिरपके साथ तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 22 अक्टूबर। थाना गांधीनगर एवं विशेष पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को  गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 137 नग अवैध नशीली कफ सिरप बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक़ 21 अक्टूबर को थाना गांधीनगर पुलिस टीम को मुखबिर सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बनारस रोड में चठिरमा बैरियर के पास काफी मात्र में अवैध नशीली कफ सिरप रखकर बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है, तत्काल संयुक्त पुलिस टीम द्वारा संदेही की पहचान कर घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की गई। उसने अपना नाम आशीष कुमार शर्मा (35 वर्ष) ब्रम्ह रोड अम्बिकापुर का होना बताया।

संदेही की तलाशी लेने पर 137 नग अवैध नशीली कफ सिरप किमती लगभग 68 हजार रुपये बरामद किया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अवैध नशीला कफ सिरफ रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर मे एन. डी.पी.एस.एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


अन्य पोस्ट