सरगुजा
पिकअप से पौने 2 लाख बरामद
22-Oct-2023 10:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध धन राशि, सामग्री और कीमती वस्तुएं के परिवहन और वितरण पर नजर बनाए हुए फ्लाइंग स्क्वॉड दल को बड़ी सफलता मिली है।
शनिवार को मेन रोड बिलासपुर चौक चेक पोस्ट पर जांच के दौरान शाम को बिलासपुर चौक बतौली में संदिग्ध पिकअप में 1 लाख 82 हजार 400 रुपये की नगद धनराशि परिवहन करते पाए जाने पर स्क्वॉड दल द्वारा कार्यवाही करते हुए राशि को जब्त कर जब्तीनामा बनाया गया।
फ्लाइंग स्क्वॉड दल द्वारा सघन निरीक्षण के दौरान पिकअप में संदिग्ध व्यक्ति ने ड्राइवर के साथ अंबिकापुर जाने की बात कही। जांच के दौरान उक्त व्यक्तियों सहित पिकअप में बिना किसी वैधानिक दस्तावेज के डेढ़ लाख से ज्यादा की राशि बरामद की गई। फ्लाइंग स्क्वॉड दल जब्त किए गए नोट को सील बंद लिफाफा में रखा गया और पंचनामा तैयार किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे